अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक निर्धारित

Neemuch headlines May 29, 2026, 7:31 pm Technology

मंदसौर । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था प्रचार्य द्वारा बताया गया कि मंदसौर शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसडी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक चलेगी। वहीं अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। जिले की 6 शासकीय आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, स्टेनो हिंदी/इंग्लिश, कोपा, सोलर टेक्नीशियन, ड्राफ्टमैन सिविल, मशीनिस्ट एवं आरएसी सहित अनेक रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध है। इन ट्रेडों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान किया जाएगा, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया, ट्रेड चयन एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।

Related Post