परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्‍त

Neemuch headlines May 29, 2026, 7:29 pm Technology

मंदसौर । परिवहन विभाग द्वारा लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान चलाया गया जिसमें 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को जप्‍त किया है।

जिसमें परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों मे कुल 1 लाख 41 हजार रू की चालानी कार्यवाही की एवं 3 वाहनों को जप्‍त किया है। बिना परमिट/ परमिट शर्तों के उल्‍लंघन वाले 5 वाहनों पर 76 हजार रू, 6 ओवरलोड वाहन पर 30 हजार रू, बिना फिटनेट के 3 वाहनों पर 30 हजार रू, बिना वर्दी में ड्राईवर पर 9 वाहनों पर 5 हजार रू की चालानी कार्यवाही की गई। 3 वाहनों को जप्‍त किया गया।

Related Post