माहवारी स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day ) पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Neemuch headlines May 29, 2026, 7:19 pm Technology

मंदसौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस चौहान द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय मंदसौर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) कार्यक्रम का आयोजन राज्य शासन के निर्देश एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मंदसौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस चौहान, डीटीओ डॉ आर के द्विवेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन श्री निलेश गर्ग के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया जिसके पश्चात जिला प्रशिक्षण केन्द्र आई पी पी -6 के ट्रेनिंग हॉल में महावारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में जागरूकता हेतु कार्यशाला ,रांगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यशाला में माहवारी स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम में आर के एस के की परामर्शदाता श्रीमती प्रियंका शर्मा द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि माहवारी के दौरान किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को साफ सुथरे और सूती कपड़े या सेनिटरी नेपकिन का उपयोग करना चाहिए तथा साफ सफाई व खान पान पर ध्यान देना चाहिए सामान्य तौर पर व्यायाम भी करना चाहिए। जिला समन्वयक सुरेश चंद्र मुवेल द्वारा उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लड़कियों को किशोरावस्था के दौरान माहवारी एक ऐसा विषय है कि जिस पर आज तक समाज तथा ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में भी खुलकर चर्चा नहीं की जाती जिसके कारण समाज में अनेक प्रकार की मिथक या रूढ़िवादिता फैली हुई है जो कि गलत है जबकि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो ईश्वर के द्वारा निर्मित है।

आज भी समाज में अनेक प्रकार की मिथक है जैसे कि माहवारी के दौरान आचार को न छूना किचन में नहीं जाना पूजा घर में प्रवेश न करना पेड़-पौधे, तुलसी को स्पर्श न करना पापड़ या तुलसी को ना छूना इत्यादि मिथक फैली हुई है जबकि इसका मूल मंत्र यह है की माहवारी के दौरान महिलाओं को साइंटिफिक रूप से आराम करना चाहिए और अच्छा भोजन या साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि उनके इम्युनिटी पावर में कोई प्रभाव न पड़े इस आयोजन के अवसर पर मिरेकल नर्सिंग कॉलेज स्टूडेंट्स स्टाफ हॉस्पिटल स्टाफ, आशा, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहेl

Related Post