मंदसौर । जिले के ग्राम थड़ोद में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। एक्सरे, सीवाय टेस्ट, बीपी, शुगर, बीएमआई, एचआईवी एवं अन्य जांचो की सुविधाएं ग्राम वासियों को प्रदान की गई ओर टी.बी. उपचार ले रहे मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए। टी.बी. की शपथ दिलाई गई। इस शिविर में सेक्टर सुपरवाइजर, पंचायत सचिव, लेब टेक्निशियन, आईसीटीसी काउंसलर, एक्स-रे टेक्निशियन सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाइजर आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मौजूद थी।