चीताखेड़ा। बकरा ईद के अवसर पर जैन समाज द्वारा गुरुवार को करुणा दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर में कुल 70 श्रावक-श्राविकाओं ने आयंबिल तप किया। श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर आराधना भवन में सभी आयंबिल तपस्वियों के लिए व्यवस्था की गई। पुण्य शाली आयंबिल तप करवाने वाले लाभार्थी अरुण खिमेसरा, मोतीलाल जैन रतलाम,शेलेन्द्र सगरावत,सुरजमल खिमेसरा, शिखर महात्मा ने सभी को विधिपूर्वक आयंबिल करवाया। 12 से 15 वर्ष तक की आयु से कम उम्र के तपस्वी बच्चों में लक्ष्य झातरिया, पियू मंडलेचा, प्रियांश महात्मा, गुंजन मंडलेचा, विधि जैन, पूर्वी जैन, याशिका जैन, महक जैन, सृष्टि जैन एवं बड़े 41 श्राविकाएं और 20 श्रावकों ने भी आयंबिल तप किया। दोपहर में आराधना भवन में महिला मंडल द्वारा सामूहिक जाप का आयोजन रखा गया। जिसमे श्राविकाओं ने सामायिक एवं नवकार मंत्र का जाप करके सभी जीवों की आत्मशांति की मंगल कामना की।