मेष राशि :-
आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामले में आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा और सेहत के प्रति भी सजग रहना होगा। चंद्रमा के पंचम भाव में ग्रहण योग में होने से आप मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। वैसे आपकी राशि में मंगल के होने से स्थिति को संभालने में आप सफल होंगे और साहसिक फैसले का आपको लाभ मिलेगा। ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े काम में आपको फायदा होगा। भाग्य प्रतिशत : 85 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : हनुमानजी को चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर लेपन करें।
वृषभ राशि :-
सुख साधनों की वस्तुओं में तकनीकी समस्या आने से परेशानी महसूस कर सकते हैं। आपको माता की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है। बिजनेस में लाभ आपका सामान्य रहेगा लेकिन खर्च आपका बढ सकता है। किसी पड़ोसी अथवा मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है। वैसे सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लव लाइफ के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। भाग्य प्रतिशत : 82 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : गायत्री मंत्र का जप करने से फायदा मिलेगा।
मिथुन राशि :-
आपकी राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर कुछ मामलों में मानसिक उलझन दे सकता है। वाहन पर आपका खर्च भी हो सकता है। लेकिन राशि में विराजमान गुरु और शुक्र के प्रभाव से आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ का मौका भी मिलेगा। आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके लिए भाग्य कल अप्रत्याशित लाभ का संयोग बनाएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। भाग्य प्रतिशत : 90 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : छोटी कन्याओं को मीठा खिलाएं, दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि:-
अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं कर्क राशि के जातकों को अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको सगे संबंधियों से भी संयमित व्यवहार रखना चाहिए नहीं तो आपस में मतभेद और कहासुनी होने की आशंका रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का केतु के साथ गोचर होने स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। जिन जातकों को रक्तचाप से संबंधित समस्या है उनको खानपान और परहेज का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। दूसरों के मामले में उलझने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें तो यह ज्यादा बेहतर होगा। भाग्य प्रतिशत : 79 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : काले कुत्ते को रोटी दें।
सिंह राशि:-
कल्पना की दुनिया में खोए रह सकते हैं मानसिक उलझन को बढाने वाला हो सकता है। आप विचारों और कल्पना की दुनिया में खोए रह सकते हैं। नौकरी में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क होकर चलना होगा नहीं आपका बजट प्रभावित हो सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आप किसी बातों में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें क्योंकि लोग आपको भटका सकते हैं। पिता की बातों और उनकी सेहत की अनदेखी करने से बचें। यात्रा का संयोग बन सकता है। भाग्य प्रतिशत : 74 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : पीपल को जल दें और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।
कन्या राशि:-
कामकाज आपका सुचारू रूप से चलेगा मनोरंजक और सुखद रहेगा। आपको वरिष्ठजनों का वरदहस्त प्राप्त होगा। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलेगा। आप दिन के पहले भाग में कुछ पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। जबकि दिन का दूसरा भाग मनोरंजक बीतेगा। आपको परिवार के साथ कहीं घूमने का भी मौका मिल सकता है। माता पिता से सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म में रुचि होगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। लेकिन राशि से द्वादश चंद्रमा का गोचर होने से अपने खर्च पर कंट्रोल रखें और पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो परहेज का ध्यान रखें। भाग्य प्रतिशत : 90 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
तुला राशि:-
कमाई के साथ खर्च में भी वृद्धि होगी ग्यारहवें भाव में होगा ऐसे में आपका दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। कमाई के साथ आपके खर्च में भी वृद्धि होगी। बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपको जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों और मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातको को चतुराई और कूटनीतिक योजना का लाभ मिलेगा। अटका धन वसूलने का प्रयास करेंगे तो सफलता पाएंगे। भाग्य प्रतिशत : 84 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : श्रीकाली माता के दर्शन करें, काली चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि:-
करियर और कामकाज के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी मे आपके ऊपर काम का कुछ दबाव रह सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। अचानक ही आपके ऊपर कुछ नए काम की भी जिम्मेदारी आ सकती है। अधिकारी वर्ग से आपको वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा उनको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। वैसे फैमिली बिजनेस से जुड़े जातकों को लाभ का मौका भी मिलेगा। यात्रा का संयोग बन सकता है। भाग्य प्रतिशत : 80 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
धनु राशि :-
आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको अपनी चतुराईपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। काफी समय से अटके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। शिक्षा और शिक्षण कार्य में आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ मे प्रेम और आपसी सामंजस्य और प्रेम बढेगा। पिता और घर के बड़ों से सहयोग पाएंगे। धर्म कर्म में आपकी रुचि बढेगी। भाग्य प्रतिशत : 86 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : पीपल को जल देना शुभ होगा। ढैय्या के प्रभाव में कमी आएगी।
मकर राशि :-
मिश्रित फलदायी होगा। राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा के होने से आपका मन विचलित हो सकता है। काम के प्रति अरुचि का भाव बना रहेगा। आप किसी उलझन और विचारों में खोए रह सकते हैं। आर्थिक निर्णय लेने में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है। पिता के सहयोग और मार्गदर्शन से फायदा होगा। पैतृक धन संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन और घर के उपकरण पर धन खर्च हो सकता है। भाग्य प्रतिशत : 76 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : काले कुत्ते को रोटी देना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि :-
आज पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला है। आपका रोमांटिक मूड आपके प्रेमी को हैरान कर सकता है। आप तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। यात्रा संबंधी संयोग भी बन सकता है। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। किसी पूर्व परिचित अथवा मित्रों से मिलने का संयोग बन सकता है. आपके हाथों कोई पुण्य कार्य भी होगा। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। भाग्य प्रतिशत : 89 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : जल में शक्कर और तिल मिलाकर पीपल को अर्पित करें।
मीन राशि :-
आज का दिन खर्चीला रहेगा। सेहत और उपकरणों पर धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। आपको विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी डील करने जा रहे हैं तो सभी पक्षों की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। आपको परिवार के साथ रुचिकर भोजन करने का भी मौका मिलेगा। आप बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। भाग्य प्रतिशत : 87 वृषभ राशि के लिए 23 मई के उपाय : श्रीशनि स्तोत्र का पाठ साढेसाती के प्रभाव को कम करेगा।