रूचक और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ, पढ़े पूरे सप्ताह का राशिफ़ल

Neemuch Headlines May 17, 2026, 7:13 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। करियर कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाहे तबादले का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह की शुरुआत से सभी कार्य मनचाहे तरीके से समय पर पूरे होने से आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में किसी शुभचिंतक की मदद से पूर्व में चली आ रही समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान किसी योजना या मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार में खासा लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा और उन्हें परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आप महसूस करेंगे कि आपके जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे ही सही लेकिन निकलने प्रारंभ हो गये हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत और शत्रु को लेकर लापरवाह होने से बचना चाहिए अन्यथा पथा आपके लाभ और सफलता के दर में में कमी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो इस सप्ताह आपको खासा मुनाफा होने की संभावना बनेगी। पूरे सप्ताह आपको अपेक्षित व्यक्तियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से आपका समय बेहतर होना शुरू हो गया है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाहा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत तक उच्चाधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन घरेलू समस्याओं और कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के चलते आपको उसका लाभ उठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के रद्द हो जाने से मन खिन्न रहेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर प्रिय व्यक्ति मन-मुटाव होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान आपको चीजों को बेहद सावधानी और सूझबूझ से हैंडल करना होगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो किसी मित्र या फिर शुभचिंतक की मदद से इस हफ्ते आपको अच्छा आफर आ सकता है। हालांकि किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार में आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। कारोबारी मामलों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस हफ्ते परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सुख-सहयोग न मिलने से मन थोड़ा दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़े बदलाव का कारण बनेगा। खास बात ये कि ये बदलाव आपके जीवन को सही दिशा देते हुए सुख-समृद्धि और सम्मान का कारण बनेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस सप्ताह आपकी पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। सप्ताहे पूर्वार्ध में बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज और आपके योगदान की प्रशंसा होगी। सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ होगा। बिजनेस पार्टनर से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलने पर आप अपने कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा। आम लोगों के बीच उनकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध अचानक से कुछेक समस्याओं के आने या फिर किसी के साथ वाद-विवाद होने से मन खिन्न रहेगा, लेकिन जल्द ही आप न सिर्फ समस्याओं को समाधान खोज लेंगे बल्कि संवाद के जरिए सभी गलतफहमियों को भी दूर कर लेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद दूर होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल :-

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख, सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होने पर आपके पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह कहीं ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। सत्ता पक्ष के किसी विशिष्ट व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके पक्ष में बना हुआ है। यदि आप पूर्व में किसी शारीरिक पीड़ा से परेशान चले आ रहे हैं तो इस हफ्ते उसमें काफी आराम मिल सकता है। पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय आपके पक्ष में बना हुआ है। इस हफ्ते भाई-बहनों और जीवनसाथी की तरफ से पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको सावधानी हटी दुर्घटना घटी का स्लोगन हर समय याद रखना होगा और वाहन सावधानी के साथ चलाना होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो कारोबार को पूरी तरह पार्टनर के भरोसे न छोड़ें। धन और कागज संबंधी काम को सावधानी के साथ करें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए अपना काम निकालने की आवश्यकता रहेगी। यदि आपका व्यवहार अपने सहकर्मियों के साथ विनम्रतापूर्ण रहता है तो उनके सहयोग और समर्थन से सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में आप लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। किसी भी तरह की गलतफहमी होने पर विवाद की जगह संवाद का सहारा लें अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते से कहीं ज्यादा शुभ और फलदायक साबित होना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध भले ही आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक दिक्कतों और पारिवार से जुड़े विवाद को झेलना पड़े लेकिन उत्तरार्ध आपके लिए पूरी तरह से पक्ष में रहने वाला है। तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में सेहत और संबंध से जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर करने से बचना चाहिए। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं सप्ताह के पूर्वार्ध में भले ही आपको सेहत, संबंध और धन से जुड़ी कुछे दिक्कतें झेलनी पड़ें लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें सामान्य हो जाएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। जिन घरेलू समस्याओं से आप लंबे से जूझ रहे थे उसका समाधान किसी वरिष्ठ आदमी की मदद से निकल आएगा। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। बाजार में फंसा हुआ पैसा निकल आएगा। इस हफ्ते उधार दिया हुआ धन भी समय पर वापस मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः तुला राशि के जातकों को प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य के मनचाहे तरीके से पूरे हो जाने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर सौभाग्य का साथ मिलने से चीजें आसानी से पूरी होंगी। पूरे हफ्ते असम्भव से लगने वाला कार्य भी सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। इससे आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग भी बनेंगे। सेहत और संबंध की दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। पूरे हफ्ते आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी। सपताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी विश्वास और सामंजस्य बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्य को परिवार तथा समाज में मान्यता दी जाएगी। जो लोग समाज सेवा या फिर राजनीति से जुड़े हैं उनके कार्य को समाज में मान्यता मिलेगी और इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा सकता है।

उपायः प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह आप बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। जिससे आपके सिर का बोझ कुछ हलका होगा। खास बात ये कि आपकी परेशानियों को दूर करने में आपके शुभचिंतक और इष्टमित्र काफी मददगार साबित होंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी अथवा व्यवासायिक कारणों के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखना होगा। इस हफ्ते खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से आपको सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस हफ्ते आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन पूजा में केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों को मनचाहे तरीके से पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। नौकरीपेशा लोगों का इस सप्ताह अनचाही जगह पर तबादला या फिर जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने कार्यक्षेत्र में बेहद सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में अड़ंगे डालने के लिए षडयंत्र रचेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से बात-व्यवहार करते समय भी आपको खूब सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उतना ज्यादा दिक्कतों भरा नहीं है, जितना की नौकरीपेशा लोगों के लिए है। कारोबार धीमी गति से ही सही लेकिन निरंतर बढ़ता हुआ नजर आएगा। हालांकि इस सप्ताह आपको जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और सामाजिक मर्यादा बनाए रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को इग्नोर करने की गलती न करें।

उपायः भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए किया गया प्रयास सार्थक और सफल साबित होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह हफ्ता पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपके कामकाज से पूरी तरह से संतुष्ट रहेंगे। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मित्रवत बना रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है, लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेंगी और आप कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय सुधारात्मक बना हुआ है। यदि पूर्व में आप किसी आर्थिक समस्या से घिरे हुए थे तो इस सप्ताह आप उस संकट से उबर जाएंगे। आपके संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से समय उत्तम कहा जाएगा। माता-पिता का आप पर विशेष स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी।

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि समय आपके पक्ष में है। घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों की तरफ से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपने परिश्रम और प्रयास से अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस सप्ताह इसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। आपके विरोधी परास्त होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपकी लंबे समय किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा खर्चीला रह सकता है। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान मीन राशि की वाहन या मकान से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। स्वजनों के साथ इस सप्ताह आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का प्रतिदिन पाठ करें।

Related Post