मेष राशि:-
धन योग से पाएंगे लाभ आपकी राशि में चंद्रमा और मंगल की युति होने से धन योग बनेगा पारिवारिक जीवन में नोंक-झोंक के साथ प्यार भी बना रहेगा। दिन का दूसरा भाग मनोरंजक बीतेगा। कारोबार में लाभ का संयोग बनेगा। कोई बड़ी डील मिल सकती है। नया काम भी शुरु कर पाएंगे। मेष राशि के लिए भाग्य प्रतिशत -92 मेष राशि के लिए उपाय - गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। बड़े भाई से आशीर्वाद लें।
वृषभ राशि:-
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आपकी राशि में सूर्य और बुध का संयोग होने से बुधादित्य योग बनेगा। जो आपके लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। सूर्य और बुध के प्रभाव से आपकी ऊर्जा मे वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र से सेंबंधित काम में सफलता का संयोग बनेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होगे। आर्थिक क्षेत्र में दिन आपके लिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस मे लाभ का संयोग बनेगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर परिवार में पिता का विशेष रूप से सहयोग पाएंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। राशि स्वामी शुक्र दूसरे भाव में गजलक्ष्मी योग बनाकर भी लाभ दे रहे हैं। वृषभ राशि के लिए भाग्य प्रतिशत -93 वृषभ राशि के लिए उपाय - देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, सूर्य को जल अर्पित करें।
मिथुन राशि:-
गजलक्ष्मी योग से कारोबार में फायदा मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति बनी हुई है जिससे इनकी राशि में गजलक्ष्मी योग बना है। जबकि राशि स्वामी बुध द्वादश भाव में सूर्य के साथ युति बनाकर संचार कर रहे हैं। आपके लिए दिन बिजनेस मे लाभ का अवसर लाएगा। कमाई मे वृद्धि से आपको पसन्नता होगी। बुद्धि का भी पूरा लाभ मिलेगा। और सकारात्मक रहेंगे और सटीक निर्णय लेकर स्थिति को अपने पक्ष में रख पाएंगे फैमिली का सपोर्ट बना रहेगा। परिवार के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। सगे संबंधियों से संपर्क बढेगा। किसी नए रिश्ते की भी शुरुआत हो सकती है। सुख साधनों के मिलने की खुशी होगी। मिथुन राशि के लिए भाग्य प्रतिशत -89 मिथुन राशि के लिए उपाय - आपको राधा कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। छोटी कन्याओं को फल दें।
कर्क राश:-
लक्ष्मी से चंद्रमा दिलाएगे लाभ कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा कर्म भाव में मंगल के साथ गोचर करेंगे ऐसे में कल चंद्रमा धन योग बनाकर आपके लाभ में वृद्धि करेंगे। चंद्रमा आपके मनोबल को बढाएगा और आपको अप्रत्याशित रूप से आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आपक प्रोपर्टी और धातु से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में लाभ पाएंगे। पेय पदार्थ के कारोबार से संबंधित क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए भी कल ग्रहों का योग लाभ का संयोग बना रहा है। आपके लिए माता और माता पक्ष से लाभ और सहयोग प्राप्ति का दिन रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के लिए आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं, आपके बीच प्रेम और सद्भाव बढेगा। कर्क राशि के लिए भाग्य प्रतिशत -85 मेष राशि के लिए उपाय - बहते पानी में बतासे प्रवाहित करें। शिवजी का दूध से अभिेषक करें।
सिंह राशि:-
सूर्य बुध की युति से पाएंगे लाभ और सम्मान आपकी राशि के स्वामी सूर्य राशि से दसवें भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं। सूर्य का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है। ऐसे में आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता आएगी। बुद्धि और तत्परता से आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। काफी समय से अटक रहे कार्यों को पूरा करने पर भी आपका फोकस रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में साथी सहकर्मियों से भी सहयोग प्राप्त करेंगे। आपके लिए कल का दिन पिता और पैतृक पक्ष से भी लाभ दिलाने वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिल सकता है। बिजनेस और काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। सामाजिक सम्मान की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन आपका सामान्य बना रहेगा। मानसिक उलझन और नकारात्मकता से आपको बचना चाहिए। सिंह राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 83 सिंह राशि के लिए उपाय - कुमकुम मिले जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। पिता से आशीर्वाद लें।
कन्या राशि:-
बुध दिलाएंगे बुद्धि कुशलता से लाभ कन्या राशि के स्वामी बुध राशि से भाग्य भाव में संचार कर रहे हैं साथ ही सूर्यदेव भी बुध के साथ युति में रहने से बुधादित्य योग बनाएंगे। भाग्य भाव में बना यह शुभ योग आपके लिए लाभ का संयोग बना रहा है। सबसे अधिक फायदा आपको बुद्धि कुशलता से मिलने वाली है। बिजनेस मे आपको लाभ प्राप्त होगा। आप अपने कारोबार व्यापार को विस्तार दे सकते हैं। आपको बैंकिंग और इंश्योरेंस के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। कोई बड़ी डील भी आप प्राप्त कर पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से भी आपके लिए लाभ का संयोग बन रहा है। आप तकनीकी ज्ञान और अनुभव का भी लाभ ले पाएंगे। नौकरी में आपको महिला सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन रोमांटिक और सुखद रहेगा। आपसी तालमेल से आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभा पाएंगे। कन्या राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 87 कन्या राशि के लिए उपाय - श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
तुला राशि:-
आज चंद्रमा सप्तम भाव में धन योग बना रहे हैं तो राशि स्वामी शुक्र गुरु के साथ मिलकर गजलक्ष्मी योग बना रहे हैं। यह ग्रह योग आपके लिए लाभ और सुख का संयोग बना रहा है। आपकी कोई चिंता परेशानी दूर होगी। सकारात्मक भाव बढेगा। सुख साधनों में भी वृद्धि होगी।नौकरी में आपका दिन सुखद और अनुकूल बीतेगा। आप अपने साथी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से आपको विशेष रूप से सहयोग मिलेगा। अधिकारियो से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी आपकी खूब सही चलेगी। टीम वर्क से भी फायदा उठा पाएंगे। सुख साधनों की रुचि बढने से आप धन भी खर्च करेंगे। लेकिन कमाई का आपको मौका भी मिलेगा जिससे आप स्थिति को संतुलित बनाए रख पाएंगे। आपको परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। सगे संबंधियों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के मामले मे भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। कोई पुरानी समस्या चली आ रही है तो उसमें सुधार होगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी समांजस्य बढेगा। तुला राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 88 तुला राशि के लिए उपाय - कनकधार स्तोत्र का पाठ करें और देवी लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।
वृश्चिक राशि ;-
के लिए चंद्रमा का गोचर राशि से छठे भाव में होगा। लेकिन सप्तम भाव में बुध और सूर्य की युति होगी जो इनके लिए लाभदायक और शुभ रहने वाली है। लेकिन फिर अष्टम में गुरु और शुक्र का होना प्रतिकूल रहेगा। आपके लिए दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा ऐसे में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। आपको जोखिम वाले निवेश और काम से बचने की सलाह है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पिता के सहयोग से आपको फायदा होगा। पैतृक कार्य से जुड़े मामले मे भी आपके लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान की ओर से भी आपको प्रसन्नता होगी। मनोरंजक समय का आनंद ले पाएंगे। सेहते का मामले में आपको सजग रहना चाहिए। विरोधियों से आपको सर्तक भी रहना होगा। वृश्चिक राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 78 वृश्चिक राशि के लिए उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें, गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।
धनु राशि:-
कूटनीतिक क्षमताओं से आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे धनु राशि के जातको के लिए चंद्रमा का गोचर पंचम भाव से हो रहा है। यहां धन योग भी बन रहा है और आपकी राशि पर गुरु और शुक्र की शुभ दृष्टि भी बनी हुई है जो आपके लिए शुभ संयोग बना रहा है। जबकि सूर्य का गोचर राशि से छठे भाव में बुध के साथ हो रहा है। आपको यूं तो कार्यक्षेत्र में सफलता का मौका मिलेगा। लेकिन उतावलेपन से बचना होगा। गहरी सोच और कूटनीतिक क्षमताओं से आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। अपने काम को आप बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। धर्म कर्म के प्रति आस्था बढेगी। ईश्वरीय कृपा का भी लाभ मिलेगा। नोकरी कारोबार में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपका काम गति पकड़ेगा। काफी समय से चली आ रही किसी चिंता परेशानी का निदान हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों और अधिकारीवर्ग से सपोर्ट प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में आपकी खुशियां बनी रहेंगी। घर बड़ों से आपको सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा और शॉपिंग का कार्यक्रम बन सकता है। किस शुभ काम में भाग लेने का भी संयोग बनेगा। धनु राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 88 धनु राशि के लिए उपाय - तुलसी की पूजा करें, दूध और जल से अर्घ्य दें।
मकर राशि:-
शुभ योग का मिलेगा फायदा मकर राशि से चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में मंगल के साथ होने से इनको धन योग का लाभ मिलेगा। जबकि कल पंचम भैाव में बुधादित्य योग बनने का भी इनको फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति का मौका मिलेगा। आप कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई अटका हुआ काम है तो वह पूरा हो सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम मे भी आपको कल भाग्य सफल बनाएगा। घर परिवार के मामले में दिन आपका अनुकूल बीतेाग। जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय बिता पाएंगे। संतान की ओर से भी आपको प्रसन्नता मिलेगा। बच्चो की कामयाबी से मन आनंदित होगा। शिक्षा के क्षेत्र मे मकर राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। पड़ोसियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा, लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका प्रेम और सामंजस्य बढेगा। मकर राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 83 मकर राशि के लिए उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें, कबूतर को दाना दें।
कुंभ राशि:-
लाभ का संयोग बन रहा है कुंभ राशि से चंद्रमा कल तीसहे भाव में मंगल के साथ गोचर करेंगे। जबकि बुध और सूर्य इनकी राशि से चौथे भाव में गोचर करते हुए बुधादित्य योग बनाएंगे और सबसे अच्छी बात है कि गुरु और शुक्र इनकी राशि से पंचम भाव में युति बनाएंगे। इन ग्रहों योगों के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास और साहस बढेगा। महात्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। करियर में आपको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। आपके लिए कल का दिन तकनीकी मामलो में भी लाभ का संयोग बना रहा है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। किसी पूर्व परिचित और मित्र से आपको सहयोग मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से भी आपके लिए लाभ का संयोग बन रहा है। यात्रा आपकी सफल रहेगी। घर परिवार में अनुकूलता रहेगी। मानसिक उलझन को हावी होने से रोकें। आर्थिक पक्ष आपका अनुकूल बना रहेगा। कमाई के साथ आप सुख साधनों पर धन खर्च कर पाएंगे। आपका फंसा हुआ धन भी आपको मिल सकता है, प्रयास करना चाहिए। कुंभ राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 82 कुंभ राशि के लिए उपाय - राहु के मंत्र का जप करें, कुत्ते को रोटी दें।
मीन राशि:-
कामकाज में गति से व्यस्तता मीन राशि से तीसरे भाव में राशि स्वामी गुरु का संचार शुक्र के साथ हो रहा है। राशि स्वामी गुरु गजलक्ष्मी योग बना रहे हैं। जबकि राशि दूसरे भाव में चंद्रमा और मंगल का गोचर हो रहा है। लेकिन राशि में आपके शनि महाराज का संचार हो रहा है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ सकता है। प्रोपर्टी और दीर्घकालीन योजनाओं में निवेश करने से आपको फायदा मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में स्थिति प्रगति वाली रहेगी। कामकाज में गति आने से आपकी व्यस्तता भी बनी रहेगी। लेकिन किसी पुरानी समस्या के सामने आ जाने से कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। परिवार के सदस्यों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें, सेहत के अनदेखी से परेशानी होने की आशंका है। मीन राशि के लिए भाग्य प्रतिशत - 78 मीन राशि के लिए उपाय - शनि स्तोत्र का पाठ करें, जरूरतमंदो को अन्न का दान दें।