अप्रैल माह का यह आखिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आपका साप्ताहिक राशिफल

Neemuch headlines April 26, 2026, 5:10 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको चीजें कभी मन मुताबिक बनती हुई तो कभी बिगड़ती नजर आएंगी। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बीते हफ्ते के मुकाबले राहतकारी कही जाएगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा सहयोग मिलेगा, लेकिन इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने की भूल बिलकुल न करें। सप्ताह के मध्य में बीते कुछ समय से चली आ रही घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी, लेकिन सप्ताह अंत तक आप उसका हल सफलतापूर्वक निकालने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। खान-पान पान सही रखें और मौसमी बीमारी से बचें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। पारिवारिक मामलों में शान्ति एवं धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी परिजन को लेकर चिन्ता रह सकती है। पारिवारिक मामलों में विवेक और धैर्य से काम लेना चाहिए। संतान पक्ष को लेकर चिन्ता रह सकती है। उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान मंदिर में केसरिया ध्वज चढ़ाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी चिंता का कारण बनेंगी। स्वजनों से समय पर अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके स्वभाव में क्रोध एवं झुंझलाहट देखी जा सकती है। चीजें और न बिगड़ें इसके लिए आपको पूरे सप्ताह सकारात्मक सोच बनाए रखना होगा और प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के साथ करना होगा। घर-परिवार और करियर कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। असमंजस की स्थिति में चीजों को बाद के लिए टालना उचित रहेगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है, परन्तु उत्तरार्ध में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी। सेहत संबंधी दिक्कतों का प्रभाव आपके शरीर और मन दोनों पर दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में नाकामयाब रह सकते हैं। प्रेम संबंध हो या फिर वैवाहिक जीवन दोनों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। विचारों में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। उपायः प्रतिदिन भगवान पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिस दिशा में परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। इस हफ्ते आपके कद और पद में वृद्धि होने के पूरे योग हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने कार्य को अपने बलबूते पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर कहा जाएगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे आपको इस हफ्ते उसमें आराम मिल सकता है। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल और फलप्रद कहा जाएगा। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। बिक्री एवं लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में आपको राहत का अनुभव होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान निकल आएगा। उपायः तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नये अवसर लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे आपको इस सप्ताह अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। छात्र वर्ग और नवयुवकों को नई चीजें सीखने को मिल सकती हैं। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। पहले से कार्यरत नौकरीपेशा लोगों के कौशल में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियों को संभालने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के संबंध सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर होंगे। उनकी मदद से आप अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से करने में कामयाब होंगे। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। व्यावसायिक उन्नति के योग बने हुए हैं। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछेक बड़े व्यावसायिक फैसले ले सकते हैं, जिससे कारोबार में वृद्धि और लाभ की प्राप्ति संभव होगी। सरकारी निर्णयों से भी लाभ के योग बने हुए हैं। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और भगवान श्री कृष्ण के मंत्र का जप

सिंह साप्ताहिक राशिफल :-

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को भूमि-भवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। पैतृक संबंधी की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर आप पर मेहरबान रहते हुए आपके कद और पद में वृद्धि कर सकते हैं। मनचाही जगह पर ट्रांसफर की कामना इस हफ्ते पूरी हो सकती है। इस हफ्ते आप अपने नेतृत्व में किसी महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने में कामयाब जाएंगे। साझेदारों एवं सप्लायरों से सम्बन्धित कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह पारिवारिक शान्ति एवं सौहार्द में भी वृद्धि होनी चाहिए। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों की तरफ से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। पिता का भी आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा पीले पुष्प चढ़ाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य करने से बचना होगा, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान और अपमान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर इस सप्ताह अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे उन्हें अपने दम पर पूरा करना होगा। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अपने काम को कल पर टालने से बचना होगा। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयत्न करें। भूलकर भी किसी के साथ वाद-विवाद न करें। ध्यान रहे इस हफ्ते आपकी वाणी से काम बन और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में आपके कारोबार में मामूली ही सही लेकिन सुधार होगा, लेकिन उत्तरार्ध में एक बार फिर आपको बाजार में बनी मंदी से जूझना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास करने होंगे। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान आपको कुछेक घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाय आपसी सहमति से सुलझाना आपके हित में रहेगा। यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो ऐसा करने से बिल्कुल नहीं चूकें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान कोई पुराना रोग उभरने के कारण शारीरिक कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और समय पर चेकअप कराएं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस हफ्ते जोखिमपूर्ण उधार एवं निवेश से बचें। अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। यह सप्ताह वित्तीय दृष्टि से मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। इस हफ्ते अचानक से कुछेक खर्चे आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। जीवन की तमाम उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों के बीच आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। प्रेम संबंध भी सामान्य बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल परिस्थितियों को लिए हुए है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते छोटे-छोटे कार्य को पूरा करने के लिए भी आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर मन खिन्न रहेगा। यह सप्ताह वित्तीय दृष्टि से आपके लिए मध्यम फलप्रद है। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धन उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में अपने धन को सोच-समझकर खर्च करें। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा ठीक लेकिन उत्तरार्ध परेशानियों को लिए रहेगा। इस दौरान कारोबार से जुड़ी कुछेक समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा थकान भरी और आशा से कम फलदायी साबित होगी। इस हफ्ते स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपसी वाद-विवाद से आपके मन में हर समय तनाव बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं। उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी सफलता और उलब्धियों को लिए हुए है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी कार्य विशेष को लेकर परिश्रम और प्रयास कर रहे थे तो आपको इस हफ्ते उसमें मनचाही कामयाबी मिल सकता है। प्रोफेशनल्स एवं नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। आपके विरोधी भी आपकी उपलब्धियों का बखान करते नहीं थकेंगे। कामकाजी महिलाओं के कद एवं पद में वृद्धि से न सिर्फ उनका कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान आपकी मुलाकात या फिर कहें सत्संग किसी धार्मिक-आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ संभव है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विरोधियों की चाल नाकामयाब होगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। मार्केट में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण को केसर का तिलक अर्पित करके श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को जूझना पड़ सकता है। परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ हुआ वाद-विवाद आपकी चिंता और तनाव का बड़ा कारण बन सकता है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बात-व्यवहार सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसलिए चीजों को स्पष्ट रूप से और विनम्रता के साथ कहें। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय प्रतिकूल कहा जा सकता है। इस दौरान आप किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते मकर राशि के जातकों को अपने काम काज के साथ अपने शरीर और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी शारीरिक समस्या होने पर उसका समय पर इलाज कराएं अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए और धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतनी चाहिए। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी के चलते आपके प्रेम संबंध में खटास आ सकती है। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। करियर कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल और लाभप्रद कहा जा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस हफ्ते कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने से संतोष का अनुभव होगा। सप्ताह के मध्य में आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि जोखिम भरे निवेश से कुंभ राशियों को बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से सहयोग और मनचाहे समर्थन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आपकी राजनीति से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपके कद एवं पद में वृद्धि होगी। आम लोगों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय में अपेक्षित वृद्धि से संतोष का अनुभव होगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर प्रजा तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में इस सिलसिले में की गई यात्रा सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होगी। इस हफ्ते बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों के कद एवं पद में वृद्धि होगी। उनकी आय के नये स्रोत बनेंगे। उच्च्चाधिकारी की सलाह और मदद से आप अपने काम को बेहतर तरीके से समय पर पूरा कर पाएंगे। आपकी कार्य-कुशलता बढ़ेगी। समय पर लक्ष्यों की प्राप्ति और मनचाहे तरीके से काम पूरे होने पर मन प्रसन्न रहेगा। यह सप्ताह पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। इस हफ्ते आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में अटकी हुई उधार की प्राप्ति से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। आप अपनी योग्यता और विवेक से कई बड़े काम को सफल तरीके से करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

Related Post