जाने आज की महत्वपूर्ण घटनाएं :-
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (1891):
भारतीय संविधान के जनक डॉ. बी.आर. आंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के महू में हुआ था, जो समानता और न्याय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।
मैत्री एक्सप्रेस (2008):
भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता और ढाका के बीच यात्री रेल सेवा शुरू हुई।
बैसाखी / मेष संक्रांति:
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है।
टाइटेनिक हादसा (1912):
टाइटेनिक जहाज अटलांटिक महासागर में हिमखंड से टकराया था।
अब्राहम लिंकन पर हमला (1865):
अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को जॉन विल्क्स बूथ ने गोली मार दी थी।
एशिया कप क्रिकेट (1995):
भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।