कोरियन लड़कियों जैसी चमकती त्वचा और रेशमी बालों के लिए ये 20 Hacks आजमाएं

Neemuch headlines March 29, 2026, 8:13 am Technology

स्किन और बालों को चमकाने के 20 हैक्स एक्‍सपर्ट का कहना है कि चमकना कोई जादू नहीं है, बल्कि आदत है। इसके लिए महिलाएं अक्‍सर शॉर्टकट ढूंढती हैं, लेकिन याद रखिए असली खूबसूरती आपकी किचन, अच्‍छी नींद और हेल्‍दी डेली रूटीन में छिपी है। अगर आप अपनी स्किन और बालों को अंदर से पोषण देना चाहती हैं, तो एक्‍सपर्ट की ये 20 हैक्‍स आज ही नोट कर लें।

1. सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।

2. पानी की कमी सबसे पहले चेहरे पर झुर्रियों और बालों में रूखेपन के रूप में दिखती है। इसलिए, पूरे दिन घूंट-घूंट करके पानी पीती रहें।

3. हर रोज कम से कम एक मौसमी फल जरूर खाएं। प्रकृति मौसम के हिसाब से हमें जरूरी विटामिंस देती है।

4. अपने हर मील में आधी प्लेट सब्जियों की रखें। ये एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं।

5. बादाम, अखरोट, अलसी चिया सीड्स आदि जैसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ये ओमेगा-3 के पावरहाउस हैं।

6. डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों जैसे दाल, पनीर, अंडे या टोफू को शामिल करना न भूलें। यह आपके बालों और त्‍वचा का बिल्‍डिंग ब्‍लॉक है।

7. अपने दिन की शुरुआत खाली पेट भीगे हुए नट्स से करें। यह आपके हार्मोंस को संतुलित रखता है।

8. चीनी से दूरी बनाकर रखें, क्‍योंकि ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड (बिस्किट, नमकीन) स्किन में इंफ्लेमेशन और पिंपल्स पैदा करते हैं।

9. गट हेल्थ को हेल्‍दी रखने के लिए दही और फर्मेंटेड फूड खाएं। आपका पेट साफ रहेगा, तो चेहरा खुद-ब-खुद चमकेगा।

10. कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी है। इसलिए एक ही स्किनकेयर रूटीन पर टिकी रहें। बार-बार प्रोडक्ट्स बदलने से स्किन खराब हो सकती है।

11. चाहे कितनी भी थकान क्यों न हो, कभी भी मेकअप लगाकर न सोएं। सोने से पहले चेहरे को साफ करके ही सोएं।

12. रोज 2-3 मिनट चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नेचुरल ग्लो आता है।

13. हफ्ते में एक बार तेल लगाएं। अपने बालों और स्कैल्प की हफ्ते में एक बार गुनगुने तेल से चंपी जरूर करें। इससे बाल हेल्‍दी रहते हैं।

14. बालों पर बार-बार स्ट्रेटनर या ड्रायर का इस्तेमाल करना बंद करें। ये सभी आपके बालों को बेजान कर सकते हैं।

15. हमेशा अपनी स्कैल्प के हिसाब से माइल्ड (सल्फेट-फ्री) शैंपू का ही इस्‍तेमाल करें।

16. बालों और त्‍वचा को धूप से बचाना जरूरी होता है। इसलिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन और बालों के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करना कभी न भूलें।

17. रोज 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी होती है। ब्यूटी स्लीप कोई मिथक नहीं है। रात की गहरी नींद ही आपकी स्किन को रिपेयर करती है।

18. तनाव (Stress) आपके बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह है। इसे दूर भगाने के लिए वॉक करें, जर्नल लिखें या डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज करें।

19. योग, स्ट्रेचिंग या वर्कआउट, रोज 30 मिनट पसीना बहाने से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।

20. धैर्य रखना बेहद जरूरी है, क्‍योंकि चमक कोई जादू नहीं है, यह आपकी मेहनत का रिजल्‍ट है। बस खुद पर भरोसा रखें और इसे आदत बना लें।

Related Post