धर्मप्रिय श्रीमती मगन बाई जाट का निधन, पंचतत्व में विलीन

भगत माँगरिया March 5, 2026, 5:53 pm Technology

चीताखेड़ा। हरनावदा क्षेत्र के प्रतिष्ठित फर्म श्री बालाजी एग्रो कृषि सेवा केन्द्र की माता जी श्रीमती मगन बाई जाट पति स्वर्गीय श्रीराम जाट का 99 वर्ष की आयु में बुधवार प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। श्रीमती मगन बाई जाट हंसमुख, मिलनसार, मृदुभाषी, सौम्य, धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व की परोपकारी महिला थी। वे गरीबों एवं असहायों की मदद हेतु स्वयं भी तत्पर रहती थी एवं परिजनों को भी प्रेरित करती थी। स्मरणीय है कि श्रीमती मगन बाई जाट के जीवनसाथी पति स्वर्गीय श्रीराम जाट ने भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सम्मानित पदों पर रहकर कई सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाई। बाबू लाल जाट, बलवीर जाट की पूज्य माताजी और पवन,आशीष जाट की श्रीमती मगन बाई जाट दादी थी। श्रीमती जाट ने चारों धाम सहित देश के कई तीर्थों की यात्राएं की

। बुधवार को प्रातः 12 बजे हरनावदा स्थित निवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं इष्टमित्रों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में परिवार सहित उपस्थित महानुभावों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

Related Post