मनासा । अंचल में अफीम की पैदावार करने वाले किसानों ने शुभ मुहूर्त में माताजी के पूजन के बाद अफीम की फसल पर चीरा लगाने व लुवाई रस एकत्र करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। किसान अच्छी पैदावार की आस में है। अफीम किसान केसर सिंह चंद्रावत, नरेंद्र सिंह चंद्रावत ने बताया कि कई जगह लूवाई में अफीम का पतलापन गाढ़ता को नुकसान पहुंचा सकता है। दूध पतला होने से किसानों को चरपले से दूध जमीन पर गिरने से बचाने के लिए बर्तन रखना पड़ता है। जिससे लूवाई कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया की मारफीन की शंका से किसान आहत है अगर सरकार मारफीन की मार किसान से हटाती है तो उसका लाईसेंस सुरक्षित रह सकता है। आज देथल, सेमली आंतरी, आंतरी माता, चपलाना सहित अनेक गांवों में लुवाई चिराई का कार्य शुभ मुहूर्त में शुरू हो चुका है। अब किसानों को अच्छी पैदावार होने की आस लगी हुई है।