Latest News

“प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य” — स्व. नंदू सेठ की स्मृति में धमोतर बस स्टैंड पर बना जल मंदिर

सांवला हरवार February 8, 2026, 3:20 pm Technology

धमोतर (प्रतापगढ़)। धमोतर जैन समाज के समाजसेवी स्व. नंद लाल मोदी (नंदू सेठ) का 26 जनवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।

उनकी पुण्य स्मृति में परिजनों द्वारा धमोतर बस स्टैंड परिसर पर एक सार्वजनिक जल मंदिर का निर्माण कराया गया, जिसे 7 फरवरी 2026 को श्रद्धांजलि स्वरूप आमजन के लिए प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि नंदलाल जी मोदी का मरणोपरांत नेत्रदान भी किया गया। कहावत है — “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य होता है।” इसी भावना को साकार करते हुए बनाए गए इस जल मंदिर से यात्रियों, राहगीरों तथा आमजन को भीषण गर्मी के साथ ही 12 महीने शीतल पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा। बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब यह सेवा कार्य पूरा करेगा।

परिजनों ने बताया कि स्व. नंदू सेठ सदैव सेवा, सहयोग और समाजहित के कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनकी स्मृति में किया गया यह जनसेवा का कार्य उन्हें लंबे समय तक लोगों के हृदयों में जीवित रखेगा। स्थानीय नागरिकों ने परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए स्व. नंदू सेठ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर परिजन, समाजजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Post