Latest News

ओवरलोड पंचोली बस पर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना वसूला।

Neemuch headlines February 8, 2026, 6:56 pm Technology

नीमच। शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 8 फरवरी को पंचोली बस सर्विस की एक बस पर ओवरलोडिंग को लेकर कार्रवाई की गई।

यह बस नीमच से मंदसौर और रतलाम होते हुए भाबरा की ओर जा रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि बस की छत पर तय सीमा से अधिक सामान लदा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ने बस को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन सामने आया। यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बड़गुर्जर द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इसलिए ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज पूर्ण रखें और निर्धारित नियमों के अनुसार ही वाहन संचालन करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Related Post