Latest News

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत नीमच में विशाल नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविर 423 नेत्र रोगी लाभान्वित

Neemuch headlines February 7, 2026, 7:12 pm Technology

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्‍प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्‍यमंत्री जी की मंशानुसार कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा नैत्र रोगियों की जांच एवं मोतियाबिंद की जांच तथा उपचार के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है।

इसी क्रम में संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत शनिवार को रेडक्रास परिसर नीमच में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा विशाल नैत्र रोग जांच , मोतियाबिंद जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का 423 रोगियों ने लाभ लिया। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को इस वृहद नैत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का निरीक्षण कर, व्‍यवस्‍थाओं, जांच एवं उपचार कार्य का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने शिविर में सेवाएं दे रहे नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता भारती एवं मेडीकल कालेज के नैत्र चिकित्‍सकों की टीम से चर्चा कर नैत्र रोगियों की जांच, मोतियाबिंद जांच एवं उपचार एवं आवश्‍यकतानुसार चश्‍में वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्‍होने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद को आगामी शिविरों में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता भारती के सहयोग के लिए गोमाबाई से नैत्र चिकित्‍सों की सेवाए लेने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने शिविर में नैत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए आए वृद्धजनों, नैत्र रोगियों से चर्चा कर, जानकारी ली।

इस शिविर में 423 नैत्र रोगियों द्वारा पंजीयन करवाया। इनमें नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा शिविर में नैत्र रोगियों की जांच कर, 51 रोगी मोतियाबिंद आपरेशन के लिए एवं 266 रोगियों को चश्‍में प्रदान करने के लिए चयनित किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्‍सकों ने 25 रोगी नाखूना, 65 एलर्जीक रोगी एवं 16 अन्‍य नैत्र रोगियों की जांच कर, उन्‍हें आवश्‍यक दवाईयां वितरित की। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ ही डॉ.राजेश धाकड़, डॉ.अनुराधा व्दिवेदी, नेत्र सहायक, डॉ. लाखन सिह मौर्य एवं प्रेम पाटीदार आदि ने भी अपनी सेवाएं दी। उल्‍लैखनीय है, कि मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत नीमच जिले में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में तहसील स्‍तर पर नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच के लिए नि:शुल्‍क नैत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि 9 फरवरी को स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली, 11 फरवरी को सिविल अस्‍पताल रामपुरा, 14 फरवरी सिविल अस्‍पताल मनासा, 16 फरवरी को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र जीरन, 19 फरवरी को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र रतनगढ़ एवं 21 फरवरी को सिविल अस्‍पताल जावद नि:शुल्‍क नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है।

डॉ.दिनेश प्रसाद ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया है।

Related Post