भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी का बयान, फ्रेमवर्क की करी सराहना

Neemuch headlines February 7, 2026, 4:58 pm Technology

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी का बयान, फ्रेमवर्क की करी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की है। पिछले कुछ दिनों से यह समझौता चाचा में बना हुआ है और शनिवार को उन्होंने नए घोषित फ्रेमवर्क की तारीफ करते हुए कहा कि यह पार्टनरशिप दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई गहराई गतिशीलता और विश्वास को दिखाता है।

आमतौर पर प्रधानमंत्री को किसी भी विदेशी समझौते के बारे में सार्वजनिक रूप से बातचीत करते हुए नहीं देखा जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। 2 दिन के मलेशिया दौरे पर PM मोदी, रक्षा और व्यापार सहयोग पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, स्वागत में 800 से ज्यादा कलाकार करेंगे नृत्य 2 दिन के मलेशिया दौरे पर PM मोदी, रक्षा और व्यापार सहयोग पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, स्वागत में 800 से ज्यादा कलाकार करेंगे नृत्य पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा “हमने अपने दोनों महान देश के बीच एक अंतिम व्यापार समझौते के लिए फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।”

पैदा होंगे रोजगार के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, गतिशीलता और विश्वास को दिखाने का काम कर रहा है। यह भारत के उद्यमियों, स्टार्टअप इनोवेटर्स,किसानों, मछुआरों और MSME सहित अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर मेक इन इंडिया को मजबूत करेगा। इससे युवाओं और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।” पीएम मोदी ने कहा कि “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और पार्टनरशिप को गहरा करेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यह साझेदारी वैश्विक विकास में योगदान देगी। जैसे-जैसे भारत एक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है हम ऐसा वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो भविष्य के नए रास्ते खोलकर लोगों को सशक्त बनाकर साझा समृद्धि में योगदान देगा।”

Related Post