नीमच ।मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 24 जून को नीमच पधारे। अजय सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा के राजस्व कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से वन-टु-वन जनसंपर्क किया और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र के विकास के लिए बातचीत की ओर संगठन को सक्रियता के माध्यम से तेज गति देने के लिए योजना बनाई। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर मंडी व्यापारियों से भी अजय सिंह ने मुलाकात की और हाल ही में सरकार द्वारा मंडी टैक्स वृद्धि के विषय में भी विस्तार से बातचीत की और उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में इस मामले को उठाकर समस्या निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अजय सिंह ने विभिन्न समाज सेवी, व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी अध्यक्षों प्रतिनिधियों से भी वेट वार्ता की और सामाजिक विकास के विषयों पर विस्तार से वार्ता की। उल्लेखनीय है कि अजय सिंह इस समय उज्जैन संभाग के दौरे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं।
इसी अभियान के अंतर्गत में नीमच पहुंचे और संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं से वार्ता की। अजय सिंह राहुल इस समय पूरे देश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं इसी महत्वपूर्ण दौरे के अंतर्गत 24 जून बुधवार को दोपहर 1 बजे उनका आगमन नीमच स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में हुआ। उन्होंने सबसे पहले गांधी भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण किया। इसके बाद अजय सिंह नीमच के विभिन्न कांग्रेस परिवारों के निवास स्थान पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की बड़े मंचों से भाषण देने के बजाय वरिष्ठ नेताओं को सीधे कार्यकर्ताओं के घर-घर पहुंचने में कांग्रेस हकीकत को मजबूत करने में जुट गई है ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक सक्रिय एकजुट बनाया जा सके अजय सिंह राहुल के नीमच दौरे में बड़े आयोजन के बजाय सिर्फ जन संपर्क कार्यक्रम को प्राथमिकता दी गई है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, ज़ी सिने स्टार पियूष चोपड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, बृजेश सक्सेना, जगदीश पुनर, नीतिन हसीजा, महेश वीरवाल, विमल शर्मा, संजय पवार, महिला कांग्रेस की आशा सांभर, संजीव पगारिया, सौरभ खंडेलवाल, मनीष पगारिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे।