नीमच ।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पेंशनर संघ जिला , नीमच द्वारा कार्मिकों को भूखंड आवंटन की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रेषित किया। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नीमच नगर के स्थानीय दैनिक समाचार पत्र दैनिक दशपुर एक्सप्रेस के 8 जून 26 के अंक से हमें सूचना समाचार ज्ञात हुआ है कि आगामी 25 जून 2026 को वार्ब बैठक आयोजित की गई है।
जिसमें सभी पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण किया जाना प्रस्तावित है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पेंशनर संघ जिला नीमच मांग करता है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की कार्मिकों की विभिन्न समस्याएं जिनका निराकरण उपमहानिरीक्षक के कार्यालय से होना है जिला पेंशनर संघ ने उपमहानिरीक्षक कार्यालय के आदेश अनुसार कार्मिकों को भूखंड आवंटन की सूची एवं पूर्ण विवरण के साथ उप महा निरीक्षक कार्यालय को प्रेषित किया जा चुका है। लेकिन वर्तमान समय में कार्यालय द्वारा जिलाधीश व नगर पालिका अधिकारियों को भी इस संबंध में कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया गया था लेकिन कार्रवाई का परिणाम शून्य रहा, पुलिस महानिरीक्षक से पेंशनर संघ के पदाधिकारीयों ने एक बार फिर से आवास पर्यावरण मंत्रालय भोपाल एवं जिलाधीश नगर पालिका नीमच से आवश्यक कार्रवाई की स्वीकृति प्रदान करवाने की लिए पत्र पुनः लिखकर कार्रवाई करें ताकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्मिकों को भूखंड आवंटन होने की दिशा में कार्रवाई हो सके और उन्हें राहत मिल सके और उनकी जो समस्या है ।
भूखंड आवंटन की उसका समाधान हो सके। इसी प्रकार दिनांक 26 फरवरी 2011 के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नियमानुसार सभी कार्मिकों को मेडिकल अलाउंस देना अनिवार्यता होता है बशर्ते कार्मिकों ने विकल्प दिया हो किंतु विकल्प देने के बाद भी प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा स्वीकृत होने के बाद भी मेडिकल अलाउंस अभी तक नहीं दिया गया है। जब कि भारत सरकार के न्यायालय उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 57 से 60 वर्ष का सेवानिवृत्ति के आदेशों का फैसला पालन नहीं किया गया है। क्योंकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अपने निजी नियमानुसार कार्रवाई हो रही है संविधान एवं भारत सरकार के नियमों का पालन नहीं हो रहा है चिंतन का विषय है इस मामले में विधिवत नियम अनुसार विभागीय जांच कर कार्रवाई कर हमें अनुग्रहित कराए ताकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्मिकों को न्याय और राहत मिल सके ।