Latest News

रोड किनारे बिजली के खम्बो का जाल स्पीड वाहन को मौत का पैगाम

दशरथ माली February 7, 2026, 4:49 pm Technology

मनासा। चचोर बरलाई तहसील रामपुरा जिला नीमच मध्य प्रदेश चचोर बरलाई यू टर्न रोड बना भविष्य का एक्सीडेंटल रोड। एक तरफ स्पीड का जमाना तो दूसरी तरफ खम्बो का जाल बना मुसीबत आने वाली पीढियां के लिए एक आहट है,

मामूली संतुलन बिगड़ते ही रोड पर डायरेक्ट एक्सीडेंट हो सकता है। इस रोड के किनारे बरलाई से लेकर चचोर के बीच रोड से मात्र चार से पांच फीट की दूरी पर बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा पोल लगाए जा रहे हैं। इस विषय में जब हमने पोल लगा रहे मजदूरों से जानकारी चाहि तो वह भागते नजर आए। नियम अनुसार देखा जाए तो बिजली विभाग के खंबे रोड से लगभग 26 फीट दूरी पर लगना चाहिए, पर यहां सिर्फ 5 फीट की दूरी पर लगायें जा रहे हैं जो अचानक आपस में वाहन जब क्रॉसिंग लेते हैं तो ऊपर की साइड दोनों तरफ बड़ी लाइन के तार जो कभी भी वाहनों को अपना शिकार बना सकती हे। ठेकेदार द्वारा रोड के दोनों सिरों पर अतिक्रमण किया हुआ है। विद्युत विभाग के खंभे नियम विरुद्ध लगाए जा रहे हैं कही कही तो रोड के दोनों तरफ मौत का जाल बिछाया जा रहा है या यूं कहे की आने वाली दुर्घटनाओं का जाल बिछाया जा रहा हैं । इस रोड पर कई यू टर्न होने से नीलगाईयों का रात के अंधेरे में डर पर नीलगायों से तो कई गुना ज्यादा डर बिजली विभाग के खम्बो का है ।

जो रोड से मात्र 5 फीट की दूरी पर लगाए गए हैं। संबंधित विभाग और जिलाधीश इन खम्बो के जाल से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाए और रोड को क्लियर करवाकर बिजली के खम्बे रोड से लगभग 20 से 25 फीट की दूरी लगवाए ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओ से आमजन को बचाया जा सके।

Related Post