कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर जांच एवं उपचार व्यवस्था का लिया जायजा
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित संकल्प से समाधान अभियान के तहत शनिवार को रेड क्रॉस परिसर नीमच में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नेत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस वृहद निशुल्क नेत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटील नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता भारती एवं मेडिकल कॉलेज नीमच के नेत्ररोग चिकित्सक, स्वास्थ्य अमला तथा बड़ी संख्या में नेत्र रोगी उपस्थित थे।