8 फरवरी रविवार को झांतला में होगा धाकड़ समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन।

एम डी मंसूरी February 7, 2026, 4:37 pm Technology

झांतला। श्री भेरुनाथ की नगरी ग्राम झांतला में लगातार दूसरा धाकड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 फरवरी रविवार को स्वामी विवेकानंद खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता मितव्ययिता फिजूल खर्ची सादगी समानता का संदेश देना है। यह आयोजन शादी समारोह में होने वाली फिजूल खर्ची और दिखावे को रोककर, आर्थिक बोझ कम करने का प्रभावी माध्यम है।

जो समाज को एकता और समानता के सूत्र में बांधता है तथा समाज में नवचेतना व जागृति का काम करेगा। उक्त सम्मेलन में धाकड़ समाज के 81 वर वधू जोड़े हजारों जनसमूह के सामने परिणय सूत्र में बंधेगे ।महंगाई के इस दौर में जहां एक और मध्य व गरीब वर्ग देखा देखी में वैवाहिक समारोह में लाखों रुपए खर्च कर कर्ज में तले दबे जा रहा है। वहीं दूसरी सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज को आर्थिक रूप से मजबूती देने का काम करेगा। उक्त धाकड़ समाज के सम्मेलन को लेकर सिंगोली, झांतला, रतनगढ़ क्षेत्र, के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। क्योंकि प्रथम धाकड़ समाज सम्मेलन में भी 61 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे थे साथ ही गत वर्ष का सम्मेलन ऐतिहासिक रहा था। प्रथम सम्मेलन की व्यवस्था व समिति के प्रयास की क्षेत्र में काफी तारीफ की गई थी। इस बार भी सम्मेलन को उससे भी भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़े-बड़े होल्डिंग्स, तोरण द्वार, लाइटिंग , विशाल, पंडाल से लेकर पार्किंग पेयजल आदि की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। उक्त सम्मेलन को लेकर समाज जनों द्वारा समाज का तन मन धन से सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस सम्मेलन में दोनों राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न पदों पर पदासीन पदाधिकारी भी उपस्थित होकर समाज का उत्साह वर्धन करेंगे एवं नव विवाहित युगल जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

उक्त सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष छितरमल धाकड़, शोभा लाल धाकड़ शेहनातलाई, घनश्याम धाकड़, अर्जुन धाकड़, नीम का खेड़ा, ओमप्रकाश धाकड़ शेहनातलाई, आसाराम धाकड़ किशनपुरा आदि द्वारा अपील की गई है।

Related Post