Latest News

दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल

Neemuch headlines February 6, 2026, 4:06 pm Technology

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल नेपाल में एक बड़े सड़क हादसे ने सबको दहला दिया है। उत्तराखंड सीमा के पास बैतड़ी जिले में एक यात्री बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 34 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा भारत के पिथौरागढ़ जिले से सटे इलाके में हुआ, जिससे यहां भी चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना तब हुई जब यात्रियों से भरी बस एक पहाड़ी मार्ग से गुजर रही थी। अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, और बस सड़क से फिसलकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार, खराब सड़क और रात का घना अंधेरा माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी और संकरे रास्ते पर चालक का नियंत्रण हटना इस बड़ी त्रासदी का कारण बना। बस और उसमें सवार यात्रियों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। रात के अंधेरे में बचाव कार्य की बड़ी चुनौती हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन रात का समय और दुर्गम पहाड़ी इलाका बचाव कार्य में बड़ी बाधा बना।

बचाव टीमों को घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकालने के लिए घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को इलाज के लिए नेपाल के बैतड़ी और डडेलधूरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

Related Post