नीमच । स्थानीय मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया नीमच कैट में हर साल की तरह इस साल भी रौनक व गरिमामयी ढंग से मनाया गया। जिसमें शहर के स्कीम नंबर नो स्थित मदरसे में तालीमी जलसे काआयोजन हुआ। इसकी शुरुआत मुफ्ती अशरफ सा. भोपाल, कारी निसार सा. ताल, शब्बीर सा. रामपुरा, मौलाना ईरशाद सा. जाट ने की, साथही मदरसे की सालाना जलसा वार्षिक उत्सव के मौके पर अनेक इल्मी, दीनी, अदबी कार्यक्रमभी रखा गया।
इन दो दिनी आयोजन में शाम को 7:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम फौजी ड्रेस, फैंसी ड्रेस, इंग्लिश में तकरीर की गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया, मदरसे के चार बच्चों ने पवित्र कुरआन हिफज (कंठस्थ) किया, उनको तथा चार बच्चों को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दुसरे दिवस सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत कौमी तराने छात्र-छात्राएं पेश किए। दोपहर 1:00 बजे से छात्र-छात्राएँ अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की, जिसमें भाषण, वाद-विवाद, इस्लामी क्विज कंपीटिशन, कौमी गीतों की प्रस्तुति, नाते पाक व तिलावते कुरान पाक तथा कौमी गीतों की बेहद सुन्दर झलकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में इमामुद्दीन करी सा ने सालाना विवरण पेश किया। कुरान मुकम्मल करने वाले तालिबा को कुरआन मजीद की तकमील कराई। साथ ही अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआएं कराई। इस अवसर पर साकिर खान, असलम चौधरी, अशरफ बैग, वाहिद खान, हाजी अनीस, इलियास कुरैशी, हाजी अलीम, जावेद दुर्रानी, नाहर पहलवान आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हांफ़िज़ नदवी ने किया तथा आभार मोहम्मद मुजफ्फर आलम कासमी ने माना।