हरवार। दिनांक 31 जनवरी 2026 को जलैश्वर महादेव हरवार पर आगामी शिवरात्रि महापर्व के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के अनेक दानदाता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित दानदाताओं ने स्वेच्छा से सहयोग की घोषणाएं कीं तथा आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से अधिक से अधिक सहयोग कर धर्म लाभ लेने की अपील की गई। आयोजन समिति ने बताया कि शिवरात्रि महापर्व पर जलैश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वही प्रतिवर्ष अनुसार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। सभी क्षेत्र वासियों से तन मन धन से सहयोग की अपेक्षा की है।