मेष साप्ताहिक राशिफल :-
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आत्मीय लोगों की मदद से बीते कुछ हफ्तों से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी. इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार में खासी प्रगति करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव दूर होने के योग बन रहे हैं। यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से अनुकूल बना हुआ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिक समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आप बीते कुछ समय से मौसमी बीमारी या किसी अन्य रोग, चोट से पीड़ित चल रहे थे तो इस दौरान आपको आराम मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते आने की सम्भावना है।
उपाय :-
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। इस दौरान आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। कारोबार में लाभ होगा। बीते कुछ समय से आप जहां आर्थिक तंगी महसूस कर रहे थे, वहीं अब घरेलू खर्चों में नियन्त्रण लगने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आपने किसी को कारोबार के सिलसिले में उधार दिया था अप्रत्याशित रूप से वह धन निकल आएगा। सप्ताह के मध्य के समय आपको धैर्य एवं विवेक से काम लेने की जरूरत है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रह सकते है। यह समय आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिलने के कारण आपको परिश्रम के मुकाबले कुछ कम फल की प्राप्ति होगी। अचानक से कुछ एक बड़े खर्चे आने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं रहेगी। हालांकि इस कठिन समय में आपका लव पार्टनर, मित्रगण और जीवनसाथी आपका संबल बनेंगे। माता-पिता की तरफ से भी आपको सुख-सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय :-
प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। परिश्रम और प्रयास करने पर मनचाहा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी शुभ समाचार के मिलने पर परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। इस दौरान घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य भी सम्पन्न हो सकते हैं। अचानक से परिवार के सदस्यों के साथ लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग बन सकता है। सप्ताह के मध्य में आप किसी व्यक्ति विशेष के चलते कुछ परेशान हो सकते हैं, लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके काबू में आ जाएंगी। इस दौरान करियर-कारोबार में प्रगति करने के नये रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे। वित्तीय दृष्टि से यह समय बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। घर-परिवार के सदस्यों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाइयों तथा परिजनों का सहयोग मिलने से आप बड़े फैसले आसानी से ले पाएंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल :-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप जिस कार्य का बीड़ा उठाएंगे, उसमें आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। यदि बीते कुछ समय से किसी सरकारी मामले में फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो उसमें निर्णय आपके पक्ष में आएगा। पदोन्नति या तबादले जैसी कामना पूरी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। हालांकि किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। विशेष रूप से वाहन चलाते समय सावधानी अपेक्षित है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आप किसी लाभप्रद योजना में धन निवेश कर सकते हैं। भूमि-भवन के कार्य से लाभ होगा। व्यवसायियों के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल :-
सिंह राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार में अनुकूलता रहेगी। इस दौरान आप कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। बिक्री में वृद्धि से आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। व्यापार में निवेश के लिए आप अतिरिक्त धन की व्यवस्था कर पाने में सफल होंगे। आय के नवीन स्रोत बनेंगे, लेकिन सप्ताह के मध्य में साझेदारों और सप्लायरों से जुड़े कुछ एक विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस दौरान आपको भावना में बहकर बड़े निर्णय लेने से बचना होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनों को दूर करने में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कारगार साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान किसी परिजन की उपलब्धि से हर्ष का अनुभव होगा। अविवाहित लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल ही में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान सूर्य की साधना एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल :-
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल और मनचाहे फल प्रदान करने वाला रहेगा। कर्म एवं भाग्य के समन्वय से आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति संभव है। एक ओर जहां आपके भीतर सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी, वहीं दूसरी ओर आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में शांति एवं सौहार्द में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आपको धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। करियर एवं प्रोफेशन की दृष्टि से समय उत्तम बन रहा है। यह सप्ताह विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिल सकती है। लंबे समय से बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ कहा जाएगा। कारोबारियों को किसी बड़े ऑर्डर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल :-
तुला राशि यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने धन, ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अल्प लाभकारी साबित होगी। यह समय आपकी सेहत की दृष्टि से भी ठीक नहीं कहा जाएगा। आपको पेट से संबंधित कष्ट मिल सकता है। ऐसे में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह कारोबार में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी के बहकावे में आकर जोखिम भरी योजना में निवेश न करें और न ही किसी प्रकार के नियम का उल्लंघन करें। तुला राशि के जातकों को अपने कागजी काम समय से निपटने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा व्यर्थ की उलझनें उत्पन्न होने की आशंका है। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों की नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा महिलाओं को घर और ऑफिस के बीच तालमेल बैठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में दिखावा न करें। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता बनी रहेगी।
उपाय :-
प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-
वृश्चिक राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाली है। इस दौरान व्यापार में लाभ-हानि, ऊंच-नीच देखने को मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको परिजनों या फिर किसी आत्मीय व्यक्ति के साथ सोच-विचार कर बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में अपनी जिह्वा पर नियंत्रण रखें अन्यथा बेवजह के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। करियर-कारोबार हो या फिर आपका निजी जीवन खुद को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रखें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझाना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान यहां नौकरी में हुआ अचानक से बड़ा परिवर्तन आपके सुख-सुविधा का कारण बनेगा। वहीं निजी जीवन में भी स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होने से मन शांत रहेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल :-
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। ऐसे में आपको प्रत्येक कार्य में अपना पूरा जोर लगा देना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नये संबंधों को बढ़ाने वाली साबित होगी। धन निवेश की दृष्टि से भी समय अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप जिस दिशा में परिश्रम और प्रयास करेंगे उस दिशा में आपको मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना को फलीभूत करते हुए दिखाई देंगे। खास बात ये कि ऐसा करते समय आपको परिवार के सदस्यों और मित्रों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से समय शुभ फलप्रद बना हुआ है। स्थायी सम्पत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान भैरव की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल :-
मकर राशि यह सप्ताह मकर राशि के लिए हर प्रकार से उत्तम कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको प्रभावी एवं वरिष्ठ लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी. साथ ही साथ आपको अपने जूनियर से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मनचाहे लाभ को दिलाने वाला साबित होगा। कारोबार में नवीन ऑर्डरों की प्राप्ति सम्भव है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो वह आपसी बातचीत से खत्म हो सकता है। कोर्ट केस से जुड़े मामले में आपको राहत मिलेगी। सप्ताह के मध्य में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके विवाह के लिए सहमति प्रदान कर सकते हैं।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको करियर-कारोबार और घर-परिवार से जुड़े मामलों में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। परिजनों का सुख-सहयोग मिलेगा, जिससे आपके आत्मबल व इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह सामान्य से अधिक फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका मार्केट में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। आपके संचित धन में वृद्धि होगी। यह सपताह नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको पदोन्नति से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद आपसी बातचीत से दूर होंगे। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। घरेलू महिलाओं का मन सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंध में पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मीन साप्ताहिक राशिफल :-
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आप इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह उत्तम फलदायी रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आपकी वैचारिक प्रखरता में वृद्धि होगी। प्रोफेशन एवं नौकरी में अनुकूलता बनी हुई है। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा एवं पुरस्कार की प्राप्ति संभव है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापारी वर्ग को कारोबारी मामलों से जुड़ी उलझन सुलझने से हर्ष का अनुभव होगा। इस दौरान आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। परिजनों एवं निकटस्थ रिश्तेदारों से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान भाई या बहन की मदद से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में कामयाब होंगे। महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपसी प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।