पत्रकार ही है जो हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं - श्रममंत्री प्रहलाद पटेल
हमे हमारी ताकत दिखाने का समय आ रहा है बिना धार के संगठन को चलाना बड़ी चुनौती - प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया
सिंगोली। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 31 जनवरी को भगवान महांकाल की नगरी उज्जैन के शिवांजली गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों ने मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ की बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की ओर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ केबीनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन उज्जैन नगर निगम की अध्यक्ष कलावती देवी यादव (मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी बहन) ऋणमुक्तेश्वर मठ़ के महंत महावीर गिरी जी महाराज उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नन्दलाल यादव (मुख्यमंत्री के बड़े भाई) भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में बोलते हुए मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ ओर केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मेरा पत्रकारों से बहुत नजदीक का रिश्ता हमेशा से रहा है क्योंकि पत्रकार ही तो है जो हमें सही मार्ग दिखाते हैं। हमारे काम में जो भी कमियां होती हे उसे उजागर करने का काम यही करते हैं और हम इस बात से सही मार्ग पर चलने का काम करते हैं। आपने कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ मेरा नाता बहुत पुराना है। बैठक में बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि आज संगठन को चलाने के लिए संगठन से जुड़े प्रत्येक साथी को सजग और सक्रिय होने की आवश्यकता है। बिना धार के संगठन को चलाना बड़ी चुनौती है। संगठन के सभी पदाधिकारीयों को अपने दायित्व का निर्वाहन पुरी सक्रियता से करना होगा अन्यथा आज ही त्यागपत्र दे सकते हैं। अब संगठन को थके हारे लोग नही चाहिए बल्कि उर्जावान लोगों की टीम चाहिए प्रदेश में जो भी साथी संगठन का काम करना चाहे पुरी उर्जा के साथ करे पद दायित्व तो अपने आप मिल जाएगे। बैठक में विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष बहन कलावती यादव, महंत महावीर गिरी जी महाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, रिजवान सिद्धकी, राजकुमार दुबे, ने भी संबोधित किया महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वही कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया आयोजन समिति के मनोज जैन, डाक्टर राहुल कटारिया सहित पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीमच जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में जिला कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी महासचिव कैलाश राठौर रामेश्वर नागदा उज्जैन पहुंचे और बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व्यास ने किया आभार जिलाध्यक्ष राहुल कटारिया ने माना।