नीमच। जिला मुख्यालय से सटे हुए ग्राम सगराना में गोल्डक्रेस्ट सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक बडे सीमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इस फैक्ट्री में गांव सगराना के ही दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी कर रहे है।
1- 1 लाख रूपए की मासिक हफ्ता वसूली लिए लाने का मामला सामने आया है। आज शनिवार को कैंट थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इन दोनों आरोपियों ने दिनांक 30 जनवरी 2026 को सगराना में निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट में घुसकर गुंडागर्दी की और मैनेजर के साथ मारपीट की। गुंडागर्दी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई है। जिसमें आरोपी खुलेआम लोहे का पाइप लेकर मैनेजर गगन तिवारी को पीट रहा है। पुलिस ने फरार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए है। गोल्डक्रेस्ट सीमेंट फैक्ट्री के निर्माणधीन सगरना प्लांट में जीएम टेक्निकल के पद पर पदस्थ गगन पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद तिवारी ने नीमच कैंट थाने में इस संबंध में प्रकरण दर्ज करवाया है। सगराना के निवासी महेंद्रसिंह और दलपतसिंह सौंधिया ने फैक्ट्री में घुसकर सरेआम गुंडागर्दी की और जान बचाने के लिए फैक्ट्री के मैनेजर इधर- इधर छिपते हुए नजर आए है।
यह एक गंभीर घटना है,सरेआम हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी के मामले में भी पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है।अब इन आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने की मांग उठ रही है, ताकि इस तरह से गुंडागर्दी का तांडव मचाकर हफ्ता वसूली और रंगदारी की चेष्टा नीमच जिले में जिले में न हो। यह हैँ पूरा मामला :- फरियादी गगन तिवारी पदस्थ होकर मैकेनिकल प्रोजेक्ट का काम देखता है। वर्तमान में गोल्ड क्रिष्ट सीमेंट फैक्ट्री का काम सगराना में चल रहा है। घटना दिनांक 30 जनवरी 2026 को शाम करीब 3 से 4 बजे के आसपास की है। सगराना गोल्डक्रेस्ट सीमेंट फैक्ट्री में स्टाफ नारायण सुथार एवं आरएस मूर्ति व अन्य लोग खडे थे, तभी महेंद्रसिंह पिता भेरूसिंह सौंधिया राजपूत अपने साथी दलपत पिता रतनसिंह सौंधिया निवासी सगराना के साथ आया और मां बहन की अश्लील गालियां देकर बोला कि मादर चौद, बहन चौद हम लोग यहां के गुंडे है, फैक्ट्री के निर्माण का कार्य तभी करने देंगे, जब तुम हफ्ता वसूली के लिए 1-1 लाख रूपए प्रति माह दोनों को देना पडेगा। तभी फैक्ट्री के निर्माण का काम करने देंगे। ऐसा बोलकर महेंद्रसिंह मारने के लिए दौडा, तो मैनेजर गगन तिवारी आफिस की तरफ जाने लगा तो महेंद्रसिंह ने हाथ में लिए लोहे के पाइप से मारपीट की। जिससे मैनेजर गगन तिवारी के बाजू में चोंटे आई। वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड सुभाषचंद्र शर्मा बीच बचाव के लिए आया तो दलतपसिंह पिता रतनसिंह ने गार्ड इंचार्ज सुभाषचंद्र शर्मा के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड दी। दोनों आरोपियों ने गोल्डक्रेस्ट सीमेंट फैक्ट्री के आफिस का गेट तोड दिया और धमकी दी कि जब तक एक—एक लाख रूपए हमको हफ्ता वसूली के लिए नहीं देगो जब तक फैक्ट्री का का काम नहीं करने देंगे। फैक्ट्री में आने-जाने का रास्ता बंद किया, पुलिस ने करवाया चालू :- गांव सगराना के रहने वाले महेंद्रसिंह और दलपतसिंह दोनों ने दिनांक 29 जनवरी 2026 को सगराना के पास से फैक्ट्री की तरफ आ रहे एक रास्ते को गिट्टी डालकर बंद कर दिया है। कल दिनांक 30 को रास्ता नीमच कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालू करवाया।
इससे गोल्डक्रेस्ट फैक्ट्री को करोडों रूपए का नुकसान हुआ है।