आज अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

Neemuch headlines December 30, 2025, 3:54 pm Technology

1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करने वाले हैं। वो उनसे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आगम में बजट पर अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की राय जानने के लिए उनसे मुलाकात करने वाले हैं। इस मीटिंग के दौरान नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी, सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम के दूसरे सदस्य मौजूद रहेंगे। बजट के पूर्व हो रही इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल चल रही भू राजनीतिक अनुष्ठान और अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% तारीफ के बीच 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि पीएम देश में ढांचा गलत बदलाव लाने की तरीकों पर एक्सपर्ट्स की सुझाव लेंगे ताकि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हो सके। अरावली केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाई रोक, नई कमेटी का होगा गठन, 21 जनवरी को अगली सुनवाई अरावली केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाई रोक, नई कमेटी का होगा गठन, 21 जनवरी को अगली सुनवाई किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार पैदा करने, एक्सपोर्ट्स बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने, स्किल डेवलपमेंट बढ़ाने और वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी के साथ कृषि के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। अर्थशास्त्रियों और एक्सपर्ट से इस तरह की बातचीत बजट से पहले होना, इसकी तैयारी का संकेत है। इस बैठक का मकसद फैसला फाइनल करने से पहले अलग-अलग तरह के इनपुट उसमें शामिल करना है।

Related Post