सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए आप इन 10 प्रभावी और सरल उपायों को कर सकते हैं,
जिससे आपको बहुत लाभ मिलेगा -
1. शरीर को गर्म रखें और मॉर्निंग वॉक न करें :-
ठंडे तापमान के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिससे हृदय अपना सामान्य काम करने के लिए दोगुनी मेहनत करता है। आप शरीर को गर्म रखने के लिए वार्मर या अन्य गर्म कपड़े भी पहन सकते हैं।
2. कोविड संक्रमण के बाद हृदय की जांच ज़रूर करवाएं :-
रिपोर्ट्स की मानें तो कोविड-19 के कारण हृदय स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। यदि आपने भी अपने जीवन में कोविड वायरस का सामना किया था, और यदि आप हृदय रोग के दायरे में आते हैं, तो नियमित हृदय की जांच जरूर कराएं।
3. आहार में वसा और कोलेस्ट्रॉल को कम करें :-
हृदय रोग से बचने में आहार बहुत जरूरी होता है। सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल को अपने आहार में कम करके एक संतुलित आहार को अपने जीवन में लाएं। एवोकाडो और मछली को अपने आहार में अवश्य शामिल करें।
4. अधिक नमक न खाए :-
अधिक नमक शरीर में ब्लड प्रेशर की मात्रा में वृद्धि का कारण बन सकता है, जो हृदय को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। प्रयास करें कि आप कम नमक वाले आहार का चुनाव करें।
5. सुबह बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें :-
सुबह पानी बहुत ज्यादा ठंडा होता है। ठंडा पानी हृदय को असहज महसूस करा सकता है, इसलिए गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है।
6. आहार में सूखे मेवे शामिल करें :-
बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता जाता है।
7. भोजन में फाइबर की मात्रा अधिक रखें :-
फाइबर कई सारे कार्यों को करने के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से ब्लड कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, और, ब्लड प्रेशर के उच्च स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ओट्स, बीन्स और होल ग्रेन्स को अपने आहार में शामिल करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा।
8. नियमित रूप से दवाएं लेना :-
यदि आपके डॉक्टर ने किसी दवा के सेवन की सलाह दी है, तो हम आपको सलाह देंगे कि उन दवाओं को समय पर खाएं। यदि आपको कोई इमरजेंसी दवाएं खाने की सलाह दी गई है, तो वह अपने साथ ज़रूर रखें।
9. अपने रक्तचाप, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित निगरानी करें :-
ठंड में रक्तचाप, शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर की नियमित जांच की आवश्यक होती है। रक्तचाप और शुगर की जांच आप घर पर ही कर सकते हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए हर कुछ समय में डॉक्टर से बात करें।
10. दिन में धूप लें :-
विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने से हृदय के स्वास्थ्य को भी अच्छा खासा लाभ मिलता है। इससे समग्र प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। यह हार्ट अटैक से बचने के उपाय आपके समग्र स्वास्थ्य सुधार में बहुत मदद कर सकते हैं। यदि आप भी इन उपायों का पालन करते हैं, तो आप भी बिना किसी समस्या के एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से दूरी भी बना सकते हैं। हृदय संबंधित समस्या के इलाज के लिए तुरंत एक अच्छे एवं अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ परामर्श लें।