Latest News

साप्ताहिक लव राशिफल 8 से 14 दिसंबर चंद्रमा-शुक्र बना रहे नवम पंचम योग, इन राशियों की लव लाइफ को लगेंगे पंख, जानें कैसी रहेगी लव लाइफ

Neemuch headlines December 7, 2025, 8:16 am Technology

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव देखने को मिलेंगे। लव लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी। एक नई शुरुआत जीवन में सुखद अनुभव लेकर आएगी। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ के मामलों में आप सप्ताह के अंत में काफी बीजी रहेंगे।

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव लाइफ में साधारण स्थितियां रहेंगी। बातचीत द्वारा किसी भी स्थितियों को सुधार सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में समय आपके लिए धीरे-धीरे अनुकूल होता जाएगा। इस दौरान आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ में सुखी रहेंगे। इस दौरान अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने आलस्य की वजह से प्रेम संबंध में बेचैनी बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

प्रेम संबंध में आपसी अंडस्टैंडिंग को बढाने में मेहनत करनी पड़ेगी। इस सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ थोड़ा सा मतभेद बढ़ता हुआ दिख रहा है। सप्ताह के उतरार्ध में किसी महिला की वजह से अचानक से कष्ट हो सकते हैं। लव लाइफ में बैचैनी महसूस करेंगे।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह की शुरुआत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। इससे आपका मन भी परेशान रहेगा। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अनुकूल होता जाएगा। आपको अपने साथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए सुखद सप्ताह रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही प्रेम संबंध में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। वैसे तो ऊपरी तौर पर सब ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने साथी द्वारा काफी अटेंशन मिलेगी एवं जीवन में खुश रहेंगे।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह की शुरुआत में एक बैलेंस बना कर अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे तो लव लाइफ में सुकून महसूस करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी तरफ से लगातार प्रयास करेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह की शुरुआत में मन भावुक रहेगा जिस वजह से बैचैनी बढ़ सकती है । सप्ताह के उतरार्ध में हालांकि धीरे धीरे स्तिथियाँ सुधरती जायेंगी एवं प्रेम सम्बन्ध में सुखद समय व्यतीत होगा।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह की शुरुआत में अपने प्रेम संबंध में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। हालांकि, सप्ताह के उतरार्ध में समय अनुकूल होता जाएगा। इस दौरान किसी महिला की मदद से प्रेम सम्बन्ध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपको अपने प्रेम सम्बन्ध को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी इन्तुइतिओन का अनुसरण कर निर्णय लेना चाहिए तभी जीवन में सुकून रहेगा। यह सप्ताह एक रोमांटिक सप्ताह है एवं एक नयी सोच के साथ जीवन में आगे बढेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। सप्ताह के अंत में स्तिथियाँ धीरे धीरे बेहतर होती जायेंगी।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में वैसे तो ऊपरी तौर पर सब ठीक रहेगा लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन बेचैन रहेगा। हालांकि , सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अनुकूल होता जाएगा एवं एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आएगी।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रोमांस की धीरे-धीरे एंट्री होगी। इससे पूरे हफ्ते आपका मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भविष्य के बारे में सोच कर निर्णय लेना चाहिए तभी जीवन में सुकून महसूस होगा।

Related Post