मेष राशि :- आज बुधवार के दिन ग्रह गोचर मिलाजुला प्रभाव दे रहा हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है वैसे आज नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ नए अधिकार मिलेंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। माता से स्नेह आशीर्वाद मिलेगा वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा घर में आज सुख साधनों का आनंद लेंगे। यात्रा का भी संयोग बनेगा। ननिहाल पक्ष से भी धन का योग दिखाई दे रहा है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें। वृषभ राशि:- आज का दिन नरम गरम रह सकता है। राशि से द्वादश भाव में आज चंद्रमा का गोचर हो रहा है। लव लाइफ में आज कुछ तनाव रह सकता है, जिससे आपका मन अपने काम में नहीं लगेगा। शाम का समय आपके लिए अनुकूल हो जाएगा, प्रेमी के साथ गिले शिकवे भी दूर हो जाएंगे। आज परिजनों के साथ आपको आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च बजट से ज्यादा होगा। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो सभी पक्षों को ध्यान से समझ लें। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। मिथुन राशि :- आज सितारे बताते हें कि, आज आपको ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। ऐसे में मकान या दुकान खरीदने का मन बनाया है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। आज आपको किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना होगा अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें। कर्क राशि :- आज सितारे बताते हें कि कर्म भाव में चल रहा चंद्रमा आज आपको शुभ फल दे रहा है। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार और लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे। अगर आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस कर रहे हैं तो इसमें भी आपको फायदा होगा। आज आप अपने घर की जरूरत के कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सिंह राशि:- आज धर्म कर्म में लगेगा। धार्मिक यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने मिल सकता है। कपड़ा व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है और लव लाइफ आज आनंदमय रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य और अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना होगा। बदलते मौसम का असर सेहत पर हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपका कोई शत्रु आपकी तरक्की से जल सकता है। हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा है, पारिवारिक जीवन में आप खुशियां पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का महिला सहकर्मी और अधिकारी सहयोग कर सकते हैं। आज आपको अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई नया परिवर्तन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की पूजा करें और दूध से अभिषेक करें। तुला राशि:- आज सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार होगी। व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि घर के कुछ काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो आज उन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी आज खत्म होगी। आपमें नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा और व्यवहार में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। संतान को भविष्य में आगे बढ़ते देख आपको प्रसन्नता होगी। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज किन्नरों को हरी चूड़ियों का दान करना चाहिए। वृश्चिक राशि :-आज बुधवार का दिन बुध मंगल की युति से लाभदायक रहगा। भाइयों और मित्रों की मदद से आपको आज फायदा मिलेगा। स्वजनों से संबंधों में मधुरता आएगी। शाम के समय आप धार्मिक कार्यों में मन लगा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एकाग्रता के साथ करनी होगी। घर के बड़ो से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको पूर्व में किए निवेश और काम का भी फायदा होगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आपको किसी सामाजिक और शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। धनु राशि :-के लिए सितारे बताते हैं कि आप आज अपनी लाइफ को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आपको अपनी योजनाओं और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आप पुरानी देनदारियों से भी मुक्त हो सकते हैं। आपको आज प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। नई ऊर्जा का संचार होगा और आपकी लव लाइफ सकारात्मक रहेगी। घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे, लेकिन पहले आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में नई परियोजनाओं पर आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को आज सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें। मकर राशि :- आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपको आज अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिल सकता है। यदि आप किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट कर पाएंगे, लेकिन आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। आप किसी शुभ समारोह में आज शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार और स्नेह बनाए रखें। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें। कुंभ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। आपको पड़ोसियों और सगे संबंधियों से पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक काम में आज आप भाग ले सकते हैं। आपकी कोई चिंता और परेशानी भी आज दूर होगी। कोई उलझन समाप्त हो जाने से आप राहत की सांस लेंगे। दूर रहने वाले मित्रों और संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। मीन राशि :- आज का दिन लाभदायक रहेगा। अपनी खोई हुई वस्तु और धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज दिन अच्छा रहेगा। वैसे आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा,खर्च बजट से अधिक हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है लेकिन विवाद से बचना होगा। दान पुण्य भी आज आपके हाथों हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।