आज ही के दिन छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines November 3, 2025, 3:48 pm Technology

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। 03 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया।

1903 : पनामा ने कोलंबिया से आजादी का ऐलान किया।

1906 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म।

1911: लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत की।

1933 : अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्मदिन।

1957: सोवियत संघ ने लाइका नाम की कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्राणी थी।

2014 : आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नये परिसर को खोला गया।

Related Post