Latest News

आज ही के दिन सीमा को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines October 20, 2025, 9:01 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।

1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए। खास ऑफर्स

1962 : सीमा को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।

1973 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।

1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे।

1973 : वाटरगेट जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन ने विशेष अभियोजक आर्चिबाल्ड कोक्स को पद से हटाया, जिसके बाद अटार्नी जनरल एलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटार्नी जनरल विलियम डी रूकेलशॉस ने इस्तीफा दे दिया। इसे न्याय विभाग के अधिकारियों का ‘‘सैटरडे नाइट मैसेकर’’ कहा जाता है।

1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना के कट्टरपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री और उनके साथियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।

2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी अन्तरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में बागी सैनिकों के हाथों मारा गया।

2020 : आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 5.6 तीव्रता का भूकंप का झटका आया, जिससे राजधानी रेक्जाविक की इमारतें हिल गईं।

Related Post