आज 13 अक्टूबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। 13 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1792 : व्हाइट हाउस की नींव रखी गई। निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत एक नवंबर 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है।
1911 : स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का मात्र 43 वर्ष की आयु में निधन।
1987: रुपहले पर्दे के सबसे चमकदार सितारों में शुमार किशोर कुमार का निधन।
1999 : अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।
2013 : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक पुल पर भगदड़ मचने से 109 लोगों की मौत।
2016 : अमेरिका के गायक एवं गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।