Latest News

करवा चौथ पर क्या है सरगी खाने का शुभ मुहूर्त, जान लें सही समय

Neemuch headlines October 10, 2025, 9:42 am Technology

करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर करवा माता की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस त्योहार को विशेष रूप से दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन सरगी की थाली का विशेष महत्व होता है। सरगी की थाली को करवा चौथ के व्रत में बेहद अहम माना जाता है।

सरगी से ही इस व्रत की शुरुआत होती है। सास इसे अपनी बहू को व्रत शुरू करने से पहले देती है। सूर्योदय से पहले सरगी खाकर ही व्रत की शुरुआत करने की परंपरा है। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि इस व्रत को रखने वाली महिलाओं के लिए यह ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत भी होता है। इसलिए सरगी खाने का सही समय आपको पता होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर क्या है सरगी खाने का शुभ समय।

करवा चौथ 2025 सरगी का शुभ समय पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर 2025, गुरुवार को रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

इसी दौरान आप सरगी का सेवन कर व्रत की शुरुआत कर सकती हैं।

करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त:-

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सज-धजकर शाम को करवा माता की पूजा करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए सबसे पहले ये व्रत रखा था। शुक्रवार को शाम 5 बजकर 56 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 10 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद?:-

करवा चौथ पर महिलाएं सूर्योदय से पहले व्रत शुरू करती हैं और शाम के समय चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करती है। ऐसे में चांद निकलने के सही समय का पता होना जरूरी है। पंचांग के अनुसार, रात 8 बजकर 14 मिनट के आसपास चांद निकलने का समय है। देश के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने का समय अलग-अलग हो सकता है।

इस साल करवा चौथ व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 54 मिनट तक रहेगी।

Related Post