नीमच में कालका माता मंदिर के पास नाले से मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

Neemuch headlines March 6, 2026, 4:35 pm Technology

नीमच ।शहर के कैंट थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सीआरपी रोड स्थित स्टेशन के समीप कालका माता मंदिर के पास एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर नीमच कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के उल्टे हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में "P V" लिखा हुआ है। शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसके कारण चेहरे पर कीड़े लग चुके थे। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे तथा सिर पूरी तरह गंजा था। बताया जा रहा है कि शव के पैरों को कुत्तों द्वारा नोच लिया गया था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को शासकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया है। पोस्टमार्टम और डॉक्टरों की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल नीमच कैंट पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post