लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा ‘कृति उत्सव-2026’

Neemuch headlines March 6, 2026, 5:49 pm Technology

नीमच। शहर में कला, संस्कृति और परंपरा का उत्सव “कृति उत्सव-2026” के अंतर्गत 7 मार्च को टाउन हॉल में भव्य लोक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 8 बजे से होगा, जिसमें शहर के कला प्रेमियों को लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखने का सुअवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर खंडवा के अनुजा उपाध्याय ग्रुप द्वारा आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और जीवंत संगीत के साथ कलाकार लोक जीवन की विविध झलकियाँ मंच पर प्रस्तुत करेंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

यह आयोजन कृति परिवार, नीमच द्वारा निशुल्क किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

07 मार्च के कार्यक्रम के संयोजक इंजी. बाबूलाल गौड़ एवं श्याम टाकवाल रहेंगे। आयोजकों ने शहर के कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ दीपक सिंहल ( ऑर्थोपेडिक सर्जन) , श्रीमती सरितादेवी गोयल (वृंदावन ग्रीन होटल), डॉ यशवंत पाटीदार (ऑर्थोपेडिक सर्जन), प्रेम प्रकाश नागदा ( सिविल कांट्रेक्टर), राजेश जायसवाल ( पराग टेंट सप्लायर), भरत जाजू (समाजसेवी), डॉ नरेंद्र कुमावत (फिजियोथैरेपिस्ट), मोनिल मलिक (सियाराम द एथिक स्टूडियो, मलिक परिवार मनासा वाले) उपस्थित रहेंगे।

कृति परिवार ने सभी नागरिकों से इस लोक उत्सव में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लेने का अनुरोध किया है।

Related Post