Latest News

मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

Neemuch headlines October 7, 2025, 7:47 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म।

1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1950: मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की।

Related Post