देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। 06 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1949 : तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खडगवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।
1957 : सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1973: इजराइल पर मिस्र और सीरिया की फौजों ने दो-तरफा हमला शुरू किया।
1980: गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981: मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादत की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी।
1983: पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987: फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
1995: दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर के ग्रह की पहली बार पहचान की।
2004: नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2006: संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।