देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।
1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।
1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।
1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।
1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।
1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।
2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी।