Latest News

आज ही के दिन डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में 'दलितों' के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines September 24, 2025, 12:30 pm Technology

25 सिंतबर की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं

1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1789 अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

1932 - डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में 'दलितों' के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

1932 बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1965 यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1971 ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1978 पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 - घाना ने संविधान अपनाया।

1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

1996- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।

2003 - फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2005- आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

2007 म्यांमार की सैन्य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

2007 - एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप जीता।

2008 चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।

2008 कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।

2008 मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

2009- देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।

2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

2014 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। जन्म

1856 - प्रताप नारायण मिश्र हिन्दी खड़ी बोली और 'भारतेन्दु युग' के उन्नायक।

1861 भीकाजी कामा प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।

1861 मैडम भीकाजी कामा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता।

1925 औतार सिंग पेंटल भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक ।

1950 - मोहिन्दर अमरनाथ भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1963 - पंकज पचौरी वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार।

1979 अमीरा शाह भारतीय उद्यमी हैं जो मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर की प्रबन्ध निदेशक।

1971 - लिम्बा राम - भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।

1940 आरती साहा भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक। निधन

2006 - पद्मिनी - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।

2004 - राजा रमन्ना भारतीय परमाणु वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1997 - ई. एस. वेंकटरमैय्या भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य न्यायाधीश रहे।

1992 सर्व मित्र सिकरी भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश।

1978 - भूपति मोहन सेन जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी।

Related Post