Latest News

आज ही के दिन भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines September 12, 2025, 8:46 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। 12 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।

1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।

1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।

2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

Related Post