Latest News

महाभारत का चलचित्र द्वारा पीतल पर वर्णन तैयार

Neemuch headlines September 7, 2025, 8:56 am Technology

हरिद्वार। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरी की प्रेरणा से समर्पण से संसार पुस्तक द्वारा महाभारत का चलचित्र द्वारा पीतल पर वर्णन तैयार किया। इस कार्य को गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक पूर्ण किया गया।पीतल के 620 पृष्ठ की साईज चौड़ा 5 इंच लंबा 8 इंच व मुख्य व अंतिम पृष्ठ साईज चौड़ा 7 इंच लंबा 8 इंच कुल 622 पृष्ठ हैं, जिनका वजन 6 किलो390 ग्राम इसमें मुख्य पृष्ठ के अलावा कही भीं भाषाई इस्तेमाल नहीं हैं। इसे एक तरफा छापा गया। लेजर तकनीक द्वारा PLT फाइल के माध्यम से छापा। वेद व्यास जी के द्वारा महाभारत के लेखन में असमर्थता जताई गई तो गणेश जी ने चतुर्थी से लेखन प्रारंभ किया और पूर्ण रूपेण अनंत चतुर्दशी तक सतत लेखनी की गई। लेकिन गणेश जी की एक शर्त की जब तक महाभारत की लेखनी पूर्ण ना हो जाए तब तक मैं अन्न व जल ग्रहण नहीं करुगा।

जिसके चलते गणेश जी के शरीर में जल स्तर बनाए रखने हेतु वेद व्यास जी के द्वारा मिट्टी का लेपन किया गया और जब गणेश जी ने स्थान छोड़ा तो वे एक मिट्टी की मूर्त का रूप ले चुके थे। अधर्म पर धर्म की जीत के चलते सम्पूर्ण विश्व में गणेश उत्सव घरों में कई सदियों से मनाया जाता हैं। किंतु गणेश उत्सव को सार्वजनिक स्वरूप लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में दिया l

योजना का पूर्ण आर्थिक वहन स्वामी अवधेशानंद जी गिरी द्वारा किया गया।

Related Post