देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं :-
1598: फ्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई।
1645: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1784: भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश।
1814: दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता।
1892: अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।
1902: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913: इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1951: भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
1956: लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित।
2008: भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल ) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया।