नीमच । नीमच जिले के विद्यालयो मे "हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग" अभियान अंतर्गत जिले के विद्यालयो मे प्रथम चरण में 2 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। देश भक्ति के वातावरण के प्रति जागरण तथा तिरंगा प्रदर्शनी तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी का निर्माण तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा सजावट आदि गतिविधियां करवाई जाकर विद्यार्थियो को तिरंगा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम.मांगरिया ने बताया, कि हर घर तिरंगा अभियान केद्वितीय एवं तृतीय चरण 9 से 15 अगस्त 2025 के मध्य आयोजित किया जावेगा। इसमे प्राचार्य एवं शिक्षको के द्वारा तिरंगे के संबध मे जागरूकता कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार विद्यालय मे हर घर तिरंगा की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रदर्शनी का प्रदर्शन, राष्ट्रीय ध्वज एवं इसके इतिहास पर व्याख्यान, तिरंगा रैली का आयोजन, तिरंगा पेन्टींग प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियो द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने आदि कार्यक्रम विद्यालयो मे आयोजित किए जावेंगे।