Latest News

जिले में अब तक औसत 711.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

Neemuch headlines July 31, 2025, 6:26 pm Technology

नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल में अब तकऔसत 711.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 455 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 633.5 मि.मी., जावद में 732 मि.मी., सिंगोली में 958.4 मि.मी. एवं मनासा में 522 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं।

जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 375 मि.मी.जावद में 520 मि.मी.एवं मनासा में 470 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 31 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 11.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 7 मि.मी, जावद में 9, मनासा में 6 मि.मी एवं सिंगोली में 25.3मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।

Related Post