Latest News

आज ही के दिन भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 31, 2025, 8:42 am Technology

31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँओ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है -

1998 - सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न ।

2003 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।

2004 आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया।

2005 - उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।

2006 - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।

2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 - थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चर्चारी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।

2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।

31 जुलाई को जन्मे व्यक्ति -

1998 - श्रीजा अकुला भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

1947 - मुमताज़ - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

1941 - अमरसिंह चौधरी वह गुजरात के आठवें मुख्यमंत्री थे।

Related Post