Latest News

आज ही के दिन मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 29, 2025, 6:42 am Technology

29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँओ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:- 

1996 चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2000 सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

2008 इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति -

1960 - उत्पल कुमार सिंह लोकसभा के महासचिव हैं।

1931 - सी. नारायण रेड्डी ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।

1922 - बाबासाहेब पुरंदरे मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।

1905 - डैग हैमरस्क्जोंल्ड संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

1904 जे. आर. डी. टाटा आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

1894 - एडौर्ड गौबर्ट पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

29 जुलाई को हुए निधन -

2015 वसुंधरा कोमकली भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।

2012- वेमपति चिन्ना सत्यम भारतीय शास्त्रीय नर्तक और गुरु थे, जिन्हें शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी में निपुणता प्राप्त थी।

1891 ईश्वर चन्द्र विद्यासागर प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।

1996 अरुणा आसफ़ अली 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।

2001 - एडवर्ड गिरेक पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।

2003 - जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता

2009 - महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी

2017 - स्नेहमयी चौधरी प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री

1890 विन्सेंट वैन गो नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

Related Post