Latest News

आज ही के दिन दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 27, 2025, 6:05 am Technology

देश और दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर कई महतवपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। यहां देखें इन घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा

1789 : पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना।

1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।

1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

1897 : बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।

1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।

1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।

1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

1996 : अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।

2003 : दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।

2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।

Related Post